{"_id":"57c0868b4f1c1bf707d4f00c","slug":"hundred-people-including-60-children-vulnerable-to-infectious-disease","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 बच्चों समेत सौ लोग संक्रामक रोग की चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 बच्चों समेत सौ लोग संक्रामक रोग की चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 26 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोग से पीड़ित बच्ची
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तराई क्षेत्र में घाघरा का पानी कम होने के बाद भी लोगों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। विकास खंड सूरतगंज के हेतमापुर, ग्यारह जबरेली, बलराजपुरवा सहित कई गांवों में संक्रामक रोग फैला हुआ है। इन गांवों के करीब एक सैकड़ा ग्रामीण पिछले एक सप्ताह से उल्टी, दस्त व बुखार से प्रभावित हैं।
इन गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच रही हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पीएचसी हेतमापुर, एसडीएम रामनगर आदि को दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में ब यहां के ग्रामीण बहराइच के कैसरगंज में उपचार कराने को विवश हैं।
विकास खंड सूरतगंज के हेतमापुर, ग्यारह जबरेली, बलराजपुरवा, भिरगूपुरवा, खुज्जी आदि गांवों में पिछले एक सप्ताह से संक्रामक रोग फैला है। लेकिन यहां पर स्वास्थ्य सेवाएं नहीं पहुंच रही है। इन संक्रामक रोगों की चपेट में आकर इन गांवों के करीब एक सैकड़ा लोग बीमार है। बीमार में 60 फीसदी बच्चे हैं।
विज्ञापन
बीमार बच्चों में करिश्मा, राधा, अंकिता, नीता, पूजा, गांधी, मयंक, निरंकार व नेहा आदि शामिल हैं। यह सभी उल्टी, दस्त और बुखार से पीड़ित हैं। कई लोगों के शरीर पर लाल-लाल चकत्ते पड़े हैं। यहां के रहने वाले रामनाथ का कहना है कि संक्रामक रोग फैलने के बाद हम लोगों ने पीएचसी हेतमापुर और एसडीएम रामनगर को जानकारी दी थी लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
मजबूरी में ग्रामीणों को इलाज के लिए 15 किमी दूर बहराइच के कैसरगंज जाना पड़ता है। भिरगूपुरवा की शांति देवी, कमली आदि का कहना है कि दिन में भी बड़े बड़े मच्छर काटते हैं। इस कारण दिन में भी घर के आसपास खरपतवार जलाना पड़ता है।
मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही इन गांवों में चिकित्सकों की टीम भेज कर मरीजों का उपचार कराया जाएगा। -डॉ. डीआर सिंह, सीएमओ
संक्रमण रोग की चपेट में आए डेढ़ दर्जन ग्रामीण
सिद्धौर (बाराबंकी)। विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र ग्राम जमादार पुरवा में जगह-जगह जलभराव होने से संक्रमण फैल गया है। इसकी चपेट में आकर शुक्रवार को गिरधारी (50), रुचि (14), जैसीराम (50), पप्पू (40), भुलान (35), धनीराम (25), रामचंद्र (60) समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग आकर बीमार पड़ गए।
गांव में कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष विजयपाल गौतम कोे ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराया। उन्होंने सीएमओ को मामले से अवगत कराया। सीएमओ डॉ. डीआर सिंह ने चार सदस्यीय टीम मौके पर भेजकर मरीजों का उपचार कराया और दवाएं वितरण कराई।