{"_id":"9ea5447f5a6953ede7c8841ca4d205b3","slug":"hundred-cases-of-wine-police-hide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ पेटी शराब ‘पी’ गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ पेटी शराब ‘पी’ गई पुलिस
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस सोमवार दिन में सौ पेटी शराब पी गई। सुबह पुलिस ने डेढ़ सौ पेटी हरियाणा की शराब बरामद की। दोपहर तक मामले को दबाने का प्रयास किया गया। जानकारी होने पर मीडिया ने डीएम और कप्तान को मामले की जानकारी दी। उनकी फटकार के बाद भी पुलिस ने सिर्फ 50 पेटी शराब की बरामदगी की बात कही। एसपी ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
कोतवाली पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह पल्हरी चौराहे के पास से एक पेट्रोल पंप पर खड़े पिकप से डेढ़ सौ पेटी हरियाणा ब्रांड की वीजान नामक शराब बरामद की। सुबह से लेकर शाम तक पुलिस न तो पिकप को कोतवाली लेकर आई और न ही किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई ही की। जबकि पुलिस ने मुकेश नाम के पिकप चालक को भी हिरासत में लिया। बात जब फैलने लगी तो मीडिया ने इसकी सूचना डीएम योगेश्वर राम मिश्र व एसपी अब्दुल हमीद को दी।
इसके बाद जब अफसरों ने कोतवाली पुलिस को फटकार लगाई तो कहा जाने लगा कि सिर्फ पचास पेटी शराब ही बरामद हुई है। कोतवाल तो शाम तक यही कहते रहे कि अभी मामले की जांच चल रही है लिखा-पढ़ी हो जाएगी तभी पूरी जानकारी दी जा सकती है।