फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   House and land of Afroz, close to Mukhtar Ansari, will be confiscated.

Barabanki News: मुख्तार अंसारी के करीबी अफरोज के मकान व जमीन होगी कुर्क

Mon, 08 Jan 2024 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
House and land of Afroz, close to Mukhtar Ansari, will be confiscated.
बाराबंकी। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी अफरोज खान उर्फ चुन्नू की करीब डेढ़ करोड़ रुपये की संपत्ति पुलिस कुर्क करेगी। डीएम ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया है। जल्द ही संयुक्त टीम लखनऊ में जाकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन



21 मार्च 2013 को एक एंबुलेंस यूपी एटी 7171 एआरटीओ ऑफिस में फर्जी दस्तावेज से पंजीकृत कराई गई। 31 मार्च 2021 को यह एंबुलेंस मुख्तार द्वारा पंजाब की रोपड़ जेल में बंद रहने के दौरान प्रयोग करते पाई गई। दो अप्रैल 2021 को बाराबंकी के तत्कालीन एआरटीओ पंकज सिंह ने मऊ की डॉ. अलका राय के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कराया। चार जुलाई 2021 को पुलिस ने इस मामले में मुख्तार अंसारी, डॉ. अलका राय व अफरोज खान उर्फ चुन्नू समेत 13 खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन



24 मार्च 2022 को पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने मुख्तार अंसारी के गैंगचार्ट पर अनुमोदन दे दिया। 25 मार्च 2022 को शहर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज हुआ। दोनों केस अदालत में विचाराधीन हैं। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले के थाना मोहम्मदाबाद के महरुपुर निवासी अफरोज की लखनऊ के त्रिवेणीनगर में पत्नी के नाम 171.635 वर्ग मीटर भूखंड व उस पर बना मकान, इरादतनगर वार्ड में 55.20 वर्ग मीटर जमीन व मकान को कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed