फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   hospital

प्रसूता की मौत, परिवारीजनों ने काटा हंगामा

Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
hospital
बाराबंकी। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक प्रसूता की हुई मौत पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बिकौली निवासी ममता वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

पति आकाश कुमार का आरोप है कि सामान्य प्रसव होने के बाद भी पहले तो डॉक्टर ने नवजात की हालत गंभीर बताकर उसे एसएनसीयू वार्ड में शिफ्ट करा दिया फिर प्रसूता को ब्लड चढ़ाने के लिए कहा। ब्लड बैंक से रक्त लाकर वार्ड में मौजूद डॉ. पूजा को दे दिया गया।
विज्ञापन

पति का आरोप है कि नार्मल प्रसव कराने के नाम पर अस्पताल स्टॉफ ने पांच हजार रुपया की मांग की थी। इसमें से दो हजार रुपया दे भी दिया गया था। बकाया तीन हजार रुपया को लेकर हुई तकरार के कारण स्टॉफ ने प्रसूता को दो घंटे तक रक्त नहीं चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण हालत बिगड़ने से प्रसूता की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी उन्हें शांत कराने का प्रयास किया लेकिन परिजन चिकित्सक समेत वहां मौजूद स्टॉफ पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए।

शहर कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति की तरफ से तहरीर मिली है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ सीएमएस डॉ. पीके श्रीवास्तव का कहना है कि प्रसूता के इलाज में न तो कोई लापरवाही बरती गई और न ही कोई पैसा मांगा गया। प्रसूता गंभीर एनीमिक थी। इसकी जानकारी भी प्रसूता के परिजनों को भर्ती करने के दौरान पहले ही दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed