{"_id":"61900e0c4223c97faf463666","slug":"hospital-barabanki-news-lko604305478","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को अस्पतालों में हुआ मॉकड्रिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को लेकर एक बार फिर से तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को जिले के पांच अस्पतालों में बनाए गए पीकू वार्डों में मॉकड्रिल कर तैयारियों को परखा गया। इस दौरान अधिकारियों ने पहुंच तैयारियों का जायजा लिया और खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के आदेश दिए।
जिले में संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सीएचसी सिद्धौर, फतेहपुर और त्रिवेदीगंज के अलावा हिंद अस्पताल में बच्चों को कोरोना से बचाने के लिए पीकू वार्ड बनाए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को ये अस्पताल कितना तैयार हैं इसकी तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल किया गया।
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शनिवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचे संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सोमेंद्र ने चिकित्सालय में बने कोविड-वार्ड में दवाएं, ऑक्सीजन व अन्य सुविधाओं की उपलब्धता की जांच की। संयुक्त निदेशक को जांच के दौरान वार्ड में अग्निशमन यंत्र व डस्टबिन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन
इस दौरान आयोजित मॉकड्रिल को देखा और कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर एक बच्चे को लाकर भर्ती कर किस प्रकार का उपचार किया जा रहा है और कौन-कौन सी सुविधाएं दी जा रही हैं, इसको परखा। इस मौके पर सीएमएस डॉ. नीलम गुप्ता, डॉ. एसके सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।