{"_id":"5b50d0cf4f1c1b4e748b5e9c","slug":"horse-found-with-glanders","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोड़े में मिला ग्लैंडर्स रोग, विभाग में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोड़े में मिला ग्लैंडर्स रोग, विभाग में हड़कंप
Amarujala Bureau
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
बीमारी फैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा मेला शुरू होने से पहले डिघांवा गांव में एक घोड़े में खतरनाक ग्लैंडर्स रोग मिलने की पुष्टि होने पर पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु चिकित्सकों ने उसे शनिवार को यूथेलाइज करने का फैसला लिया है। अधिकारियों के मुताबिक रोग नष्ट करने के लिए घोड़े के शव को गहरे गढ्डे में नमक डालकर दफना दिया जाएगा। सीवीओ ने घोड़े को मारने के लिए टीम गठित कर दी है। एक ही गांव के तीन घोड़ों में यह रोग मिलने पर पशु चिकित्सालय क्षेत्र के घोड़े, खच्चरों का सर्वे कर उनका सैंपल भेजा जाएगा।
सिद्घौर ब्लॉक के डिघांवा गांव निवासी इसरार पुत्र कल्लू के घोड़े का ब्लॅड सैंपल बीते अप्रैल माह पशु चिकित्सालय केसरगंज की टीम द्वारा लिया गया था। सैंपल को हरियाणा के हिसार स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र जांच के लिए भेजा गया था। दो दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर ग्लैंडर्स रोग की पुष्टि हो गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद टीम ने घोड़े का फालोअप कर उसके मालिक से उसे यूथेलॉइज (जान से मारने) करने की बात कही।
पशु चिकित्साधिकारी केसरगंज डॉ. शैलेंद्र सोनकर बताते हैं कि सीवीओ को पत्र भेजा गया था। जहां से तीन डॉक्टरों की टीम के साथ शनिवार को घोड़े को यूथेलॉइज किया जाना है। करीब छह माह पूर्व इसी गांव के ही मोहब्बत अली के घोड़े में यह रोग पाया गया था। वहीं इसरार का एक घोड़ा ग्लैंडर्स रोग से ग्रसित होने की वजह से मार्च में उसकी मौत हो चुकी है।