फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hope for overbridge and trauma center, vent your anger if you get a chance

Barabanki News: ओवरब्रिज और ट्राॅमा सेंटर की आस, मौका मिले तो निकालें भड़ास

Wed, 09 Aug 2023 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 09 Aug 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Hope for overbridge and trauma center, vent your anger if you get a chance
बाराबंकी। विधानसभा का सदन चालू है और जिले के माननीय भी अपने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को उठाने का मौका खोज रहे हैं। सपा के सदर विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव को पुरानी मांगों के पूरा न होने की कसक है तो जैदपुर के विधायक गौरव रावत नए मुद्दे लेकर विधानसभा में पहुंचे हैं। दोनों विधायकों को इंतजार है कि कब उनकी बारी आए और वह अपनी बात रख सकें।
विज्ञापन



बाराबंकी सदर से तीसरी बार सपा से विधायक सुरेश यादव उर्फ धर्मराज यादव इस बार भी दो प्रमुख मुद्दों के साथ विधानसभा की कार्यवाही में शामिल हो रहे हैं। विधायक ने बताया कि उन्होंने शहर के रेलवे स्टेशन के निकट बंकी क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने का मुद्दा सदन में कई बार उठाया। इसी प्रकार जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर पूरी सुविधाओं के साथ संचालित करने की मांग की थी। जिले से पांच हाईवे गुजरे हैं। गंभीर घायल लखनऊ तब दम तोड़ देते हैं। इस बार अभी बोलने का मौका नहीं मिला है। कहा कि इन दो मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।
विज्ञापन



उधर, जैदपुर के सपा विधायक गौरव रावत बोले कि वे जिला जेल से ग्वारी रोड की बदहाली का मुद्दा सदन में उठाएंगे। डीएम से कई बार कहने पर सुनवाई नहीं हुई। दूसरा मुद्दा काफी दिनों से जर्जर पड़ा बाराबंकी-जैदपुर मार्ग रहेगा। जबकि गांवों में रोस्टर के हिसाब से बिजली न आने की समस्या भी प्रमुखता से उठाएंगे। विधायक ने बताया कि, इसे पहले सतरिख में कन्या डिग्री कॉलेज की स्थापना, जैदपुर के पावर हाउस को दुरस्त करने के मुद्द सदन में उठाए हैं मगर उनको असली जामा नहीं पहनाया जा सका। विधायक ने कहा कि इस बार मौका मिला तो सरकार से जवाब जरूर मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




हैदरगढ़ विधायक ने मांगे चार पुल, तीन ओवरब्रिज
हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने मंगलवार को विधानसभा के मानसून सत्र में हैदरगढ़ क्षेत्र में नदी पर चार पुल व तीन सड़कों पर ओवरब्रिज बनाने की मांग रखी। चर्चा के दौरान विधायक रावत ने गोमती नदी के चकौराघाट, टीकारामन घाट, पहाड़ापुर घाट व मेनहुआ गोसियामऊ घाट पर पुल की मांग की। जबकि बाराबंकी-हैदरगढ मार्ग पर रेलवे कांसिंग पर, हैदरगढ़ औसानेश्वर मार्ग पर व हैदरगढ़-सुबेहा मार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण को जरूरी बताया। उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय सुंदरलाल दीक्षित के नाम से बस स्टेशन का नामकरण व क्षेत्र में महिला डिग्री कॉलेज की मांग भी की।
.........................................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed