फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hooter removed, challan of Rs 10,000 issued

Barabanki News: हटवाया हूटर, किया 10 हजार रुपये का चालान

Sat, 31 Jan 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 31 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hooter removed, challan of Rs 10,000 issued
बाराबंकी। शहर के पटेल तिराहे पर यातायात नियमों को ताक पर रखकर हूटर बजाते घूम रही एक कार सवारों को रुतबा दिखाना महंगा पड़ा। एक राजनीतिक दल का झंडा लगाकर कार चालक मुंह में सिगरेट दबाकर हूटर बजाते हुए लापरवाही से वाहन चला रहा था। जांच के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन करने वाले कार चालक पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कड़ी कार्रवाई की। साथ ही वाहन से हूटर भी हटा कर जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान वाहन चालक ने रुतबा दिखाने की कोशिश की। उसने वाहन पर विधायक सचिवालय का पास लगे होने का हवाला देते हुए खुद को राजनीतिक दल के प्रभावी नेता के काफिले से जुड़ा बताया। वाहन के स्वामित्व के बारे में पूछने पर पहले तो उसने टालमटोल की, बाद में इसे अपने चाचा की गाड़ी बताया। यातायात प्रभारी ने दबाव में आए बिना कागजातों की जांच की तो पता चला कि वाहन एक निजी व्यक्ति रिंकू लाल के नाम पंजीकृत है। निजी वाहन पर राजनीतिक झंडा लगाकर हूटर बजाना पूरी तरह अवैध है। यातायात प्रभारी रामयतन ने बताया कि संदिग्ध स्थिति और नियमों के उल्लंघन को देखते हुए 10 हजार रुपये का चालान करने के साथ हूटर हटवाकर वाहन को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed