फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Honoring the meritorious, calling for hard work

Barabanki News: मेधावियों का सम्मान, कठिन मेहनत करने का आह्वान

Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 15 Jun 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Honoring the meritorious, calling for hard work
बाराबंकी। अमर उजाला व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अपनी मेधा कर परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मेधावियों को प्रदेश सरकार की ओर से सांकेतिक चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र व टैबलेट प्रदान किए, वहीं अमर उजाला ने मेडल, प्रशस्ति पत्र व पुस्तकें भेंटकर मेधावियों को कड़ी मेेहनत करने व चुनौतियों का सामना करने की सीख दी।
विज्ञापन



शहर के कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए के गांधी सभागार में मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद नकल माफिया पर नकेल कसी गई, जिसका परिणाम यह है कि आज पढ़ाई करने वालेे बच्चे ही टॉप करते हैं। पहले की सरकारों में नकल के कारण मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन



प्रदेश में अब नौकरियां भी योग्यता के आधार पर ही मिलती हैं। राज्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे कठिन मेहनत व मन लगाकर पढ़ाई करें। राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, डीएम अविनाश कुमार, सीडीओ एकता सिंह ने प्रदेश व जिले में टॉप करने वाले 20 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इससे पहले लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस मौके पर एडीएम राकेश कुमार सिंह, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख रत्नेश सिंह, मनोज कश्यप, धर्मेंद्र उपाध्याय समेत मेधावियों के परिजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि जिला कोषागार के माध्यम से प्रदेश के 13 टॉपर्स को एक लाख रुपये व जिले के आठ टॉपर्स को उनके खाते में 21 हजार रुपये की धनराशि भेज दी गई है।




ये छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
डीआरडीए सभागार में हुए कार्यक्रम में हाईस्कूल में प्रदेश स्तर पर रैंक प्राप्त करने पर अनुष्का पटेल, विवेक रस्तोगी, आकृति मिश्रा, नैंसी मिश्रा, स्वर्णिमा मिश्रा, साक्षी दीक्षित, स्वीकार वर्मा, तुषार भट्ट, विवेक कुमार, लकी गुप्ता, सौम्या वर्मा, सचिन गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं जिले में टॉप करने पर हाईस्कूल में शुगुन गुप्ता, अभिनव पटेल, अनुष्का अवस्थी, सिदरा अहमद, दीपांशी वर्मा, इंटर की प्रज्ञा वर्मा, काव्यांजलि सिंह व शालिनी शर्मा के नाम शामिल हैं।





डीएम-सीडीओ संग ली सेल्फी
सम्मान समारोह समापन के बाद मेधावी छात्र-छात्राएं डीएम अविनाश कुमार व सीडीओ एकता सिंह से मिलने को लेकर उत्सुक नजर आए। बच्चों ने अधिकारियों से वार्ता कर उनके साथ सेल्फी भी ली और उन्हीं की तरह आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed