फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hoardings and banners being removed

हटाए जा रहे होर्डिंग व बैनर

Mon, 10 Jan 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Hoardings and banners being removed
बाराबंकी। चुनाव आचार संहिता प्रभावी होने के बाद विभिन्न दलों के होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाने का काम लगातार दूूसरे दिन भी युद्घस्तर पर होता रहा। राजस्व, निकाय व पुलिस की संयुक्त टीमें जेसीबी व भार वाहनों से लैस होकर रविवार को भी होर्डिंग व बैनर हटाने में लगी रहीं। विभिन्न जगहों पर चुनाव व राजनीतिक दलों से संबंधित वालराइटिंग को छिपाने के लिए उस पर पुताई कराई जा रही है।
विज्ञापन

शहर में भी रविवार को छह टीमें बारिश व बूंदाबांदी के बीच होर्डिंग हटाने के काम में लग रहीं। इस दौरान जिला मुख्यालय पर सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों से संबंधित होर्डिंग्स को तो नहीं हटाया जा रहा है लेकिन उन पर लगी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो अलग की जा रही है। एआरटीओ आफिस द्वारा पटेल तिराहे के पास लगे बैनर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो हटा दी गई। हालांकि जब अधिकारियों को भनक लगी तो कुछ ही देर में पूरा बैनर ही हटा दिया गया।
विज्ञापन

इसी तरह कई स्थानों पर पीएम व सीएम के फोटो वाली होर्डिंग्स व बैनर हटाए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने दावा किया कि नगर पालिका की सीमा में आने वाली करीब 80 प्रतिशत होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटा दिए गये हैं। छह टीमें लगाई गई हैं और अभियान सोमवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की जाएगी। इस संबंध में सभी दलों के प्रतिनिधियों से बैठक में भाग लेने की अपील की गई है।

विधानसभा चुनावों को लेकर आचार संहिता प्रभावी होने के बाद निर्वाचन प्रशासन अलर्ट हो गया है। होर्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि का प्रकाशन करने वाले प्रिंटिंग व आफसेट प्रेस संचालकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि होर्डिंग व बैनर में प्रकाशक व मुद्रक का नाम भी दिया जाय। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश जारी किए हैं कि चुनाव से संबंधित होर्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि पर प्रकाशक व मुद्रक का नाम व पता स्पष्ट होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed