फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ho Lal Meri Pat Rakhiyo Bal Jhule Lalan.

Barabanki News: हो लाल मेरी पत रखियो बल झूले लालन...

Sun, 05 Nov 2023 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 05 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Ho Lal Meri Pat Rakhiyo Bal Jhule Lalan.
देवा (बाराबंकी)। देवा मेले के ऑडिटोरियम में गायिका निष्ठा शर्मा ने बॉलीवुड गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। यायावर रंग मंडल लखनऊ के कलाकारों ने नृत्य नाटिका थैंक यू जिंदगी का भावपूर्ण मंचन कर लोगों को जीवन का सार बताकर भावुक कर दिया।
विज्ञापन


बॉलीवुड नाइट कार्यक्रम की जोरदार शुरुआत निष्ठा शर्मा ने सूफी गीत हो लाल मेरी पत रखियो बल झूले लालन... से की। इसके बाद उन्होंने शास्त्रीय अंदाज में तेरी दीवानी गीत की प्रस्तुति दी। फिर पर्दा है पर्दा गीत सुना कर खूब वाहवाही लूटी। पिया तू अब तो आजा और लैला ओ लैला गीत की धमाकेदार प्रस्तुतियां देकर लोगोें को झुमा दिया। वहीं मंच पर यायावर मंडल के कलाकारों ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन


नृत्य नाटिका थैंक यू जिंदगी के जरिए इंसान के पूरे जीवन चक्र को दर्शाया। नाटिका के जरिए मनुष्य के कर्म, मन और परिवर्तन को उसका सहयात्री बताया। कहानी के नायक बचपन में अपने परिवार से ढेर सारा प्यार मिलता है। बड़ा होने पर वह पूरे उत्साह, लगन और मेहनत के साथ पढ़ाई करता है। फिर उसके जीवन में परिवर्तन आता है। इसी कथासार को दर्शाती नाटिका ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पुनीत मित्तल के निर्देशन में अश्वित रतन, अखिलेश्वर त्रिपाठी, यशिका शुक्ला, आकांक्षा सिंह, ईशा रतन, मिशा रतन, सीमा पाल आदि ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed