फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   high alert on chinese Chemical eggs

चीन के रासायनिक अंडों को लेकर हाईअलर्

Tue, 27 Dec 2016 11:59 PM IST
Updated Tue, 27 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
high alert on chinese Chemical eggs
अंडा - फोटो : अमर उजाला
चीन से आ रहे रसायनिक अंडों को लेकर शासन ने जिले को हाईअलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही एफएसडीए को ऐसे अंडों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। शासन से मिले आदेश के अनुपालन की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है और सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुख्यालय पर तलब कर छापेमारी को लेकर रणनीति बनाई जाने लगी है। 
विज्ञापन


चीन से आ रहे रसायनिक अंडों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर शासन भी गंभीर हो गया। इसके लिए एफएसडीए को हाईअलर्ट कर दिया गया है। शासन स्तर से इसके निर्देश भी विभाग को प्राप्त हो गए हैं। शासन से मिले आदेश के बाद विभाग ने इस पर रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एफएसडीए के अभिहीत अधिकारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि चीन से आ रहे रसायनिक  अंडों को लेकर शासन ने हाईअलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


 इनकी बिक्री पर रोक लगाए जाने के आदेश भी शासन से मिले हैं। इसका अनुपालन शुरू कर दिया गया है। सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मुख्यालय पर तलब किया गया है। इसके बाद एक टीम का गठन किया जाएगा। यह टीम जिले भर में अभियान चलाकर छापेमारी करेगी और अंडों का नमूना भरकर जांच के लिए भेजेगी। इसके साथ ही चीन के  रासायनिक अंडों की बिक्री करते यदि कोई पाया भी जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed