फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hearing the story of childhood pranks, people started cheering for the butter thief.

Barabanki News: बाल लीलाओं की कथा सुन लगे माखन चोर के जयकारे

Fri, 27 Feb 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Hearing the story of childhood pranks, people started cheering for the butter thief.
कथा सुनाते प्रवाचक  मनोज शुक्ल।  - फोटो : कथा सुनाते प्रवाचक मनोज शुक्ल।
कोठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के डीह मजरे सेमरावां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार को प्रवाचक मनोज शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मार्मिक वर्णन किया। माखन चोरी प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन ने भक्तों को भाव विभोर कर दिया। माखन चोरी की कथा सुन श्रोताओं ने माखन चोर के जयकार लगाए।
विज्ञापन

प्रवाचक ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण गोपियों के घर से माखन चोरी करें, इसके लिए वह उनका इंतजार करती थी, लेकिन चोरी करते पकड़ने की कोशिश में भी लगी रहती थी। एक बार गोपियों ने श्रीकृष्ण को माखन चोरी करते हुए पकड़कर यशोदा मां के हवाले किया। कथा सुनने वालों में राजेंद्र मिश्रा, जयकरन मिश्रा, विनोद कुमार, योगेश कुमार, मधु दीक्षित, अंबिका दीक्षित और प्रवीण मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed