फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Health Sub-Centres, full in water

स्वास्थ्य उपकेंद्र में भरा घाघरा का पानी

Thu, 28 Jul 2016 11:25 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 28 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Health Sub-Centres, full in water
बाढ़ - फोटो : amar ujala
नदी का पानी उफान मारने लगा है। विद्यालयों से लेकर सरकारी अस्पतालों में भी नदी का पानी भर जाने से यहां पर आने वाले मरीजों का उपचार करने में चिकित्सकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं स्वास्थ्य विभाग को दावा है कि सभी बाढ़ चौकियों पर चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। विभाग बाढ़ पीड़ितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराए जाने का दावा भी कर रहा है। 
विज्ञापन


घाघरा नदी का पानी खतरे का निशान पार करने जाने के बाद तराई के करीब दो दर्जन से अधिक गांव नदी के पानी की चपेट में आ गए हैं। यहां के लोग एलिग्न चरसरी तटबंध, अलीनगर रानीमऊ तटबंध और हेतमापुर तटबंध पर परिवारीजनों के साथ शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नदी का पानी तराई क्षेत्र में बने प्राथमिक विद्यालयों के साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच गया है। टिकैतनगर क्षेत्र का उप स्वास्थ्य केंद्र गोबरहा नदी के पानी की चपेट में आ गया है। नदी का पानी अस्पताल में भर गया है।

जिससे यहां पर आने वाले मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां आने वाले मरीजों को उपचार के लिए टिकैतनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सहारा लेना पड़ रहा है।


जबकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि तराई में जितनी भी बाढ़ चौकियां खुली हैं उन पर चिकित्सकों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इन चौकियों पर पर्याप्त मात्रा में दवाएं भी उपलब्ध करा दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed