{"_id":"64c2af6c76b45e9371003e8b","slug":"health-of-80-drivers-was-checked-in-the-camp-barabanki-news-c-315-1-brp1005-1370-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: शिविर में जांची गई 80 चालकों की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: शिविर में जांची गई 80 चालकों की सेहत
Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत देवा रोड स्थित बस स्टेशन पर बृहस्पतिवार को चालकों के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय की टीम ने चालकों की नेत्र व स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में 80 चालकों की सेहत जांचकर परामर्श दिया गया और स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड का वितरण किया गया।
शिविर में ब्लड प्रेशर के साथ ही चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया। इस दौरान दो चालकों की दृष्टि कमजोर पाए जाने पर उनको चश्मा लगाने का परामर्श देने के साथ ही चालकों को स्वास्थ्य परीक्षण कार्ड का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने अपील की कि वाहन चालकों को वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य स्वास्थ्य का पूर्ण परीक्षण कराना चाहिए।
एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला ने बताया कि ड्राइविंग के दौरान बस चालक यातायात के नियमों का पालन जरूर करें। बसों को निर्धारित स्पीड में ही चलाए। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल कदापि न करें।