फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Health deteriorated farmers sitting on dharna

धरने पर बैठे किसानों की तबीयत बिगड़ी

Sun, 22 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 22 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Health deteriorated farmers sitting on dharna
बाराबंकी में शनिवार को लगातार चौथे दिन गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
गोमती नदी के सिल्हौर घाट पर चल रहा भाकियू अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रहा, शनिवार को धरने के दौरान तीन किसानों का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिससे धरना दे रहे किसानों में आक्रोश बढ़ने लगा है।
विज्ञापन


धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाउपाध्यक्ष देवनरायन शर्मा ने कहा कि धरने का आज चौथा दिन है लेकिन कोई भी अधिकारी कर्मचारी समस्याओं को सुनकर उसका निदान करने के लिए नहीं आया है।
विज्ञापन


यही नहीं, इस कड़ी धूप में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है लेकिन यहां पर न तो पुलिस मौके मौजूद है और न ही कोई चिकित्सक। स्थानीय अधिकारियों की उदासीनता से साफ  जाहिर होता है कि यहां के अधिकारियों को किसानो के साथ अन्य किसी की भी परवाह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है जिसके चलते धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तब तक यह धरना जारी रहेगा।


धरने के चौथे दिन धरनाकारियों में भौसिंहपुर निवासी लगभग 75 वर्षीय दुर्गाबख्स सिंह, सोहासा निवासी लगभग 55 वर्षीय ननकू पाल, व हाजीपुर गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय राधेश्याम यादव की तबीयत अचानक खराब हो गई जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथे दिन धरने में राजेन्द्र प्रसाद उमापति, सुरेन्द्र कुमार, आनन्द कुमार, वृजलाल, धारानाथ, ज्ञानचन्द्र, रामआधार, वेदप्रकाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed