फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   health

सीएचसी फतेहपुर में दस बेड का पीकू वार्ड तैयार

Tue, 27 Jul 2021 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
health
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसको लेकर सीएचसी फतेहपुर में दस बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया है। पीकू वार्ड को नगर पंचायत की चेयरमैन ने गोद लिया है। बच्चों के लिए बनाए गए वार्ड में सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

सीएचसी फतेहपुर में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को देखते हुए दस बेड का पीकू वार्ड तैयार किया गया है। जिसमें दो बेड आईसीयू व आठ बेड पीकू के बनाए गए हैं। सोमवार को नगर पंचायत फतेहपुर की अध्यक्ष निगहत मशकूर ने पीकू वार्ड को गोद लिया है। इस वार्ड में बच्चों के लिए मनोरंजन के सामान के साथ आकर्षक वाल पेंटिंग बनाई गई है।
विज्ञापन

जिससे वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों को कोई असुविधा न हो। वार्ड में बच्चों के लिए खिलौने, एलईडी के साथ अन्य सुविधाएं की गई है। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अजय वर्मा, अधिशासी अधिकारी आदित्य प्रकाश, पूर्व चेयरमैन मो. मशकूर, सभासद अनिल शर्मा, राहिल, संतोष शुक्ला, नरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed