{"_id":"6421f7746d583972db006bb4","slug":"health-atm-of-ramnagar-could-not-start-barabanki-news-c-13-1-152504-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चालू नहीं हो सका रामनगर का हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चालू नहीं हो सका रामनगर का हेल्थ एटीएम
Tue, 28 Mar 2023 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Mar 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में आठ स्थानों पर लगे हेल्थ एटीएम में रामनगर का हेल्थ एटीएम अभी तक चालू नहीं हो सका है, जबकि छह कार्य करने लगे हैं। वहीं घुंघटेर में लगे हेल्थ एटीएम को नेटवर्क की समस्या के चलते बड्डूपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।
जिले में फतेहपुर, सूरतगंज, रामनगर, बड़ागांव, सिरौलीगौसपुर, बडागांव, घुंघटेर सीएचसी और त्रिलोकपुर पीएचसी पर हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। लेकिन नेटवर्क व अन्य तकनीकी खराबियों के चलते रामनगर, फतेहपुर और घुंघटेर के हेल्थ एटीएम चल नहीं पा रहे थे। सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि रामनगर में लगा हेल्थ एटीएम नेटवर्क की दिक्कत की वजह से सुचारु रूप से कार्य नहीं कर रहा है, जिसे सही कराने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए गए हैं।
बताया कि इसके अलावा घुंघटेर में लगाया गया हेल्थ एटीएम भी नेटवर्क की वजह से चल नहीं पा रहा था, जिस पर इसे अब बड्डूपुर पीएचसी पर शिफ्ट करा दिया गया है। इसे स्थापित करने का कार्य शुरू करा दिया गया है। एक दो दिन में यह कार्य करने लगेगा।