फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Head on collision between two vehicles in Barabanki nine people injured four in critical condition

Barabanki News: दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर, नौ लोग घायल... चार की हालत नाजुक; एक किमी लंबा जाम लगा

Sat, 10 May 2025 03:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 03:14 PM IST
सार

बाराबंकी में दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। घटना के बाद एक किमी लंबा जाम लग गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया। 

विज्ञापन
Head on collision between two vehicles in Barabanki nine people injured four in critical condition
Barabanki News: दो वाहनों में आमने-सामने की टक्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में शनिवार की दोपहर बाराबंकी-बहराइच राजमार्ग पर स्कॉर्पियो और डिजायर कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने गाड़ियों को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।  

विज्ञापन


हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के कटियारा गांव के पास हुआ। मूल रूप से गोंडा जिले के रेलवे कॉलोनी निवासी आठ लोग स्कॉर्पियो से लखनऊ जा रहे थे। कटियारा गांव के पास सेंट्रल बैंक के निकट सामने से आ रही डिजायर कार से उसकी टक्कर हो गई। इससे दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: 'शिक्षा केवल अंकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए...', सीएम योगी बोले- इसे राष्ट्र की भावना से जोड़ना जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो सवार चालक इमरान, माड़ेंद्र (52), सावित्री (45), छाया (32), पप्पू (35), सपना (9), अद्विका (6), राघव (4) और अली घायल हो गए। वहीं डिजायर कार सवार कानपुर जिले के पनकी निवासी सर्वेश (40), शुक्लागंज निवासी ललित वर्मा (35) और उन्नाव जिले के दही थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी रामबाबू (52) भी घायल हो गए।

चार लोगों को रेफर किया गया 

घायलों में सावित्री, पप्पू, सर्वेश और ललित की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कराया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed