फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Head-on collision between dumper and Bolero in Barabanki two people died and five injured

Barabanki News: डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत, दो लोगों की मौत... पांच घायल; लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे

Thu, 01 May 2025 09:14 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 09:14 AM IST
सार

बाराबंकी में डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो सवार सभी लोग लखनऊ एयरपोर्ट जा रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
Head-on collision between dumper and Bolero in Barabanki two people died and five injured
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार डंपर और बोलेरो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


हादसा रामनगर थाना क्षेत्र के बाराबंकी-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर दलसराय गांव के पास हुआ। पुलिस के मुताबिक, बहराइच जिले के आलिया बुलबुल गांव निवासी छह लोग बोलेरो से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट जा रहे थे। दलसराय गांव के पास सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: विपक्ष से राजनीतिक औजार छीनने की कोशिश है जातीय जनगणना का फैसला, बिहार चुनाव में दिख जाएगा नफा-नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


Head-on collision between dumper and Bolero in Barabanki two people died and five injured
हादसे के बाद मकान में घुसा डंपर - फोटो : संवाद

पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे में बोलेरो चालक जामिद अली और सवारी सुमैया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मोहम्मद अली, साजिदा, रेहाना समेत अन्य पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

हाईवे पर लगा लंबा जाम, पुलिस ने कराया बहाल

उधर, टक्कर के बाद अनियंत्रित डंपर हाईवे किनारे स्थित एक इमारत में जा घुसा। इससे वेल्डिंग शॉप क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ियों को किनारे कराया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed