फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   He was captivated by plays and songs and showed his strength in sports.

Barabanki News: नाटकों व गीतों से मोह लिया मन, खेलकूद में दिखाया दम

Sat, 14 Feb 2026 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
He was captivated by plays and songs and showed his strength in sports.
सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र स्थित पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहरी में विद्यालय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। विद्यालय की छात्राओं ने देवा श्री गणेश, राधा रानी तेरा श्याम दीवाना, भुखमरी जैसे नाटकों और ऐ वतन आबाद रहे जैसे देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालक वर्ग की कबड्डी में हिमांशु प्रथम रहे। दौड़ प्रतियोगिता में जूनियर बालक वर्ग में सूरज प्रथम, अरुण द्वितीय और चंद्रेश तृतीय रहे। प्राथमिक बालक वर्ग में फरहान प्रथम, दिव्यांश द्वितीय और अंश तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालिका वर्ग में निवेदिता प्रथम, रश्मी द्वितीय और पारुल तृतीय रहीं।
विज्ञापन

लंबी कूद में चाहत प्रथम, अयान द्वितीय और अरुण तृतीय रहे, जबकि भाला फेंक में आदित्य प्रथम स्थान पर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बीईओ फिजा मिर्जा ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और गणेश वंदना प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनीष बैसवार ने किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा, यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ दिलीप तिवारी, जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह और जूनियर हाई स्कूल ब्लॉक अध्यक्ष रामानंद ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक सतगुरु शरण ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed