{"_id":"67f96611b5218657610525d9","slug":"hanuman-jayanti-will-be-celebrated-with-panchgrahi-yoga-barabanki-news-c-315-1-brp1005-136983-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पंचग्रही योग के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पंचग्रही योग के साथ मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव
Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हनुमान जन्मोत्सव को लेकर मंदिर प्रांगण में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भक्तों में खासा उत्साह है। मंदिरों में शनिवार सुबह से ही हनुमान प्रतिमाओं पर सिंदूर चढाकर हवन-अनुष्ठान किए जाएंगे। सुंदरकांड पाठ तो कहीं संध्या आरती के बाद मंदिरों में चालीसा व भजन कीर्तन होंगे। इस बार हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को पंचग्रही योग के साथ राजयोग बन रहा है।
शहर के प्रतिष्ठित धनोखर हनुमान मंदिर में चोला बदलने के साथ ही विशेष शृंगार किया जाएगा। सुंदरकांड पाठ केे बाद विशेष आरती होगी। वहीं लखपेड़ाबाग स्थित बालाजी हनुमान मंदिर में रातभर भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। दशहरा मंदिर में विशेष पूजन अर्चन किया जाएगा। जरौली के मंगल मूरत हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव को लेकर खास तैयारी है। आसपास के दर्जनों गांवों से श्रद्धालु यहां जुटेंगे। झांकियां और हनुमान चालीसा पाठ जैसे आयोजन होंगे। विजई हनुमान मंदिर में विशेष आरती व प्रसाद वितरण किया जाएगा। कई श्रद्धालु अयोध्या स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना होंगे।
बन रहा है दुर्लभ संयोग
पं. सीताराम शास्त्री ने बताया कि चैत्र शुक्ल की पूर्णिमा के दिन दक्षिण भारत में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। पंचग्रही योग गणना के अनुसार चैत्र पूर्णिमा ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मंगल कर्क राशि में और मीन राशि में राहु, शुक्र, सूर्य, बुध शनि एक साथ युति संबंध बनाएंगे। इससे पंचग्रही योग निर्मित होगा। पं.वीरेंद्र व्यास शास्त्री ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार का भी शुभ संयोग बना है। इस बार हनुमान जन्मोत्सव हस्त नक्षत्र योग में मनाया जा रहा है। यह अत्यंत शुभ योग है।