फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Halwa distributed three days before the expiry date

Barabanki News: एक्सपायरी डेट के तीन दिन पहले बांटा हलवा

Sat, 28 Sep 2024 03:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 28 Sep 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Halwa distributed three days before the expiry date
फतेहपुर (बाराबंकी)। नगर के मोहल्ला पचघरा वार्ड -2 के आंगनबाड़ी केंद्र पर एक्सपायरी डेट के तीन दिन पहले आटा, बेसन का प्रीमिक्स हलवा वितरित किया गया। इसका पता चलते ही लाभार्थी परिवारों में हड़कंप मच गया। वार्ड के सभासद प्रतिनिधि ने मामले की जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम ने तत्काल सीडीपीओ को बुलाकर कड़ी फटकार लगाई। इसी के बाद सीडीपीओ ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। हलवा वितरण पर रोक लगाते हुए संबंधित केंद्रों से पैकेट वापस ले लिए गए।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह से तीन वर्ष तक बच्चों के लिए प्रीमिक्स आटा, बेसन व हलवा के पैकेटों का वितरण किया जाता है। ये पैकेट सूरतगंज स्थित टीएचआर प्लांट में तैयार होते हैं। यहां से इन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन


दो दिन पहले मोहल्ला पचघरा वार्ड-2 के आंगनबाड़ी सेंटर पर केंद्र संचालिका भानुमती ने इन पैकेटों का वितरण किया। पैकेट पर 30 सितंबर 2024 एक्सपायरी डेट प्रिंट थी जबकि बच्चे को पैकेट की सामग्री 25 दिनों के भीतर उपभोग करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सोनी श्रीवास्तव, रूबी सिंह, नेहा चौहान आदि माताओं ने एक्सपायरी डेट देखी तो उनके होश उड़ गए। सभी ने इसकी जानकारी सभासद प्रतिनिधि सौरभ वर्मा को दी। सौरभ ने पैकेट एसडीएम राजेश विश्वकर्मा के समक्ष प्रस्तुत किए। इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल सीडीपीओ को तलब किया।


एसडीएम के निर्देश पर सीडीपीओ ने नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। संबंधित हलवा पैकेट घरों से वापस ले लिए गए। सीडीपीओ रंजना ने बताया कि प्लांट से संबंधित केंद्रों तक की वितरण प्रक्रिया समेत मामले की कई स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed