फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Halwa and kheer distributed in schools, children recited poems

Barabanki News: स्कूलों में बंटा हलवा व खीर, बच्चों ने सुनाईं कविताएं

Mon, 14 Aug 2023 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 14 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Halwa and kheer distributed in schools, children recited poems
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस की धूम से पहले पड़ने वाले रविवार को जिले के अधिकतर सरकारी विद्यालय गुलजार रहे। सुबह से दोपहर तक विद्यालयों में रोज की तरह से पढ़ाई की जगह गीत व कविताएं गूंजीं। मिड-डे मील में कहीं हलवा तो कहीं खीर बनाई गई। दो हजार से अधिक बच्चों ने कविता व गीत प्रस्तुत किए। अब इन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। बीएसए संतोष देव पांडेय रामनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचे, जहां छात्राओं ने कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन



हर घर तिरंगा व मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शहर के जीजीआईसी में प्रधानाचार्य डॉ. पूनम सिंह की अध्यक्षता में शिक्षिका सपना चावला ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी... गीत गाकर सभी को भावुक कर दिया। ओजस्विनी सिंह ने एक वीर की कहानी से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। नैना घोष ने स्वरचित कविता का पाठ किया। छात्राओं ने आजादी के वीर सेनानियों के जीवन पर आधारित एकल प्रस्तुति दी। अभिभावकों को पंच प्रण की शपथ दिलाई व पूड़ी, सब्जी और हलवा बांटा गया।
विज्ञापन



जैदपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत अब्दुल्लापुर के प्राथमिक विद्यालय में कुलदीप, अभिषेक, लकी संध्या समेत कई नौनिहालों ने पिरामिड बनाकर कला का प्रदर्शन किया। मसौली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कपरियनपुरवा में बच्चों ने कविता व गीत प्रस्तुत किए। रामनगर में कंपोजिट विद्यालय डायट परिसर में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुरवा में 54 में से 45 बच्चे उपस्थित रहे, जिसमें एक दर्जन बच्चों ने कविता व गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राथमिक विद्यालय दरियाबाद प्रथम में छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत किए। रामनगर के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में 146 बच्चे उपस्थित रहे। सभी को हलवा बांटा गया। सिरौलीगौसपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मरौचा, मसूदपुर सनावा स्कूलों व दरियाबाद के प्राथमिक विद्यालय कमोली में छात्र-छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। आदेश के बाद भी कई स्कूलों मे ताला बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed