फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Half city were craving ‌for power and water

बिजली पानी को तरसा आधा शहर

Thu, 29 Dec 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 29 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Half city were craving for power and water
हाईटेंशन लाइन के पोल से भिड़ा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
शहर में देवा तिराहे के पास बुधवार देर रात एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के खंभे जा टकराया। इसके चलते बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त होने से आधे शहर की बिजली गुल हो गई । वहीं इस हादसे में दो होमगार्ड समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए है जिनका जिला अस्पताल में इलाज करवाया गया है।
विज्ञापन


शाम के समय बिजली न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।  लगातार 16 घंटे तक आधे से भी ज्यादा शहर में बिजली न आने से पानी की भी किल्लत बनी रही। वहीं इस हादसे के बाद देवा मार्ग पर करीब पांच घंटे तक यातायात भी बाधित रहा। 
विज्ञापन


बुधवार देर रात करीब 2 बजे देवा मार्ग पर हाईवे के समीप देवा तिराहे के पास एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के हाईटेंशन लाइन के पोल से जा टकराया। इस दौरान हुए हादसे के चलते पूरी बिजली की लाइन के तार टूटकर हाईवे पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में देवा तिराहे पर ड़्यूटी कर रहे होमगार्ड रामफेर व रामसिंह व एक रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे की जानकारी पर तत्काल मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल बीपी यादव ने इस बारे में पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद करवाई। जिसके बाद पुलिस ने घायल होमगार्ड व रिक्शा चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया।


हाईवे किनारे हुए इस हादसे से देवा मार्ग पर करीब पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। जिसके बाद बिजली के तार रास्ते से हटवाने के बाद मार्ग पर आवागमन शुरू कराया जा सका। हादसे के चलते यहां आस पास के लोगों में अफरातफरी का भी माहौल व्याप्त रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed