फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   group marriage

सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 405 जोड़े

Sun, 12 Dec 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
group marriage
बाराबंकी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को जिले भर में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। तहसील स्तर पर आयोजित इस सरकारी कार्यक्रम में 405 जोड़ों का विवाह कराया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों ने जहां 390 हिन्दू जोड़ों का विवाह रीति रिवाज के अनुसार मंत्रोच्चारण कर कराया। वहीं 15 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इमाम द्वारा कराया गया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

शहर के जीआईसी ऑडीटोरियम में नवाबगंज तहसील क्षेत्र के पंजीकृत 89 में से शामिल हुए 87 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें शामिल चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह ईदगाह के इमाम द्वारा कराया गया। गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण कर विधि-विधान से विवाह संपंन कराया गया।
विज्ञापन

वैवाहिक कार्यक्रम की शुरुआत सांसद उपेंद्र सिंह रावत और जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों संग मंच पर 10 जोड़ों को उपहार और प्रमाण पत्र दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बीडीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील : फतेहपुर, स्थान : सांई डिग्री कॉलेज
निंदूरा और फतेहपुर ब्लॉक के पंजीकृत कुल 83 जोड़ों में 79 का विवाह कराया गया। जबकि पांच जोड़े शामिल नहीं हुुए। एक मुस्लिम जोड़े का निकाह मौलाना द्वारा धर्म के अनुसार कराया गया। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, बीडीओ आलोक वर्मा, संतोष कुमार व विपिन राठौर ने नव दंपतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच पर कुछ जोड़ों को प्रतीकात्मक रुप से प्रमाण पत्र और उपहार वितरित किए।
तहसील : रामनगर, स्थान : महादेवा ऑडीटोरियम
यहां पर सिरौलीगौसपुर और रामनगर तहसील क्षेत्र के कुल पंजीकृत 49 में से 48 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार द्वारा कराया गया। इसमें मुस्लिम समाज का एक भी जोड़ा शामिल नहीं रहा। विधायक शरद अवस्थी, ब्लॉक प्रमुुख लकी सिंह, पीडी भोलानाथ कनौजिया, बीडीओ अमित त्रिपाठी के साथ नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया। और कुछ जोड़ों को प्रमाण पत्र और उपहार दिए।
तहसील : हैदरगढ़ , स्थान : ग्राम्यांचल महाविद्यालय
जिले के इस तहसील क्षेत्र में सबसे अधिक 128 जोड़ों का विवाह कराया गया। इनमें तीन जोड़े मुस्लिम धर्म के शामिल रहे। विधायक बैजनाथ रावत, महाविद्यालय की अध्यक्ष प्रेमावती और प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने नव दंपयिों को आशीर्वाद प्रदान किया। गायत्रीी परिवार के आचार्यों ने विधि-विधान से विवाह संपंन कराया। तहसील स्तर पर कुल 131 जोड़ें पंजीकृत किए गए थे। इनमें तीन जोड़ें शामिल नहीं हुए।

तहसील : रामसनेहीघाट, स्थान : पायका मैदान धरौली
तहसील क्षेत्र के पंजीकृत 67 में से 63 जोड़ों का विवाह संपंन कराया गया। इनमें 7 जोड़ें मुस्लिम समाज के शामिल रहे। जिनका निकाह काजी द्वारा मुस्लिम धर्म के अनुसार कराया गया। यहां पर क्षेत्रीय विधायक सतीश चंद्र शर्मा ने जोड़ों को आशीर्वाद के साथ योजना के तहत दी जाने वाली सामग्री और प्रमाण पत्र वितरित किए। इस मौके पर एसडीएम विजय त्रिवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed