फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   group marriage

125 कन्याओं का आज होगा सामूहिक विवाह

Sat, 05 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
group marriage
बाराबंकी। सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भाकियू द्वारा रविवार को नवीन मंडी परिसर में कराया जा रहा है। इस दौरान करीब 125 निराश्रित कन्याओं के हाथ पीले कराए जाएंगे। भाकियू ने इसको लेकर शनिवार से ही तैयारियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

भाकियू की ओर से कई वर्ष से सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसकी परंपरा वर्ष 2011 में किसान नेता स्व. मुकेश सिंह ने रखी थी। अब तक करीब 32 सौ गरीब कन्याओं की शादी सामूहिक विवाह के तहत कराई जा चुकी है। शनिवार को नवीन मंडी परिसर में समारोह को भव्य बनाने को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। उत्तम वर्मा ने देखरेख की जिम्मेदारी संभाल रखी थी तो रामकिशोर पटेल आने वाले अतिथियों की आवभगत में लगे हुए थे।
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा बताते हैं कि इस कार्यक्रम में कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों का पूरा सहयोग लिया गया है सभी ने कुछ न कुछ मदद की है। जिला मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा रिंकू बताते हैं कि किसी प्रकार की असुविधा न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस मौके पर एआरटीओ पंकज सिंह, मंडी सचिव धंनजय सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, लायकराम, हौसिला प्रसाद, रामानंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed