फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gps system

नगर पालिका के वाहनों की जीपीएस से होगी निगरानी

Wed, 24 Jul 2019 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
gps system
बाराबंकी। नगर पालिका परिषद के वाहनों के संचालन पर जीपीएस के जरिए नजर रखी जाएगी। अपने क्षेत्र की सफाई करने के साथ सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी छुट्टा मवेशियों को गोशाला पहुंचाने की भी होगी। इस संबंध में जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद के निरीक्षण के दौरान दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मंगलवार दोपहर नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव से नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। लेखा व कर विभाग में उपस्थिति रजिस्टर व अभिलेख देखे। डीएम ने नगर पालिका के सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगवाने के निर्देश दिए। कहा कि इससे वाहनों की लोकेशन पता करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर को साफ रखने के लिए कूड़े की उठान व निस्तारण प्रतिदिन होगा। इसके अलावा नगर पालिका कर्मी निराश्रित पशुओं को पकड़कर पशु आश्रय स्थलों पर पहुंचाएं। शहर के जेब्रा पार्क को दुरुस्त कराने का निर्देश भी डीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को दिया। कहा कि बोर्ड से प्रस्ताव कराकर पार्क को सुंदर बनाया जाए। उसकी देखरेख के लिए शुल्क भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका में मौजूद सभासद ताज बाबा राइन ने सट्टी बाजार से ईदगाह मार्ग पर खुदी पड़ी पुलिया की मरम्मत नहीं कराए जाने की शिकायत की। डीएम ने अवर अभियंता को पुलिया का निर्माण जल्द कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभासद सादिक हुसैन, आसिफ, रोहताश्व दीक्षित आदि ने भी सफाई न होने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई कर्मियों के मोबाइल नंबर होंगे सार्वजनिक
सफाई कर्मियों की क्षेत्र वार ड्यूटी लगाई जाएगी। डीएम ने कहा उनका क्षेत्र आवंटित करने के साथ सभी के मोबाइल फोन नंबर भी सार्वजनिक किए जाएंगे जिससे सफाई कर्मी के नहीं पहुंचने पर उनकी जानकारी मिल सके। क्षेत्र में गंदगी मिलने पर संबंधित सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed