{"_id":"6a948f8be5195795aa09b1bd","slug":"power-supply-to-50-villages-remained-disrupted-barabanki-news-c-315-1-brb1038-178241-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 50 गांवों की बिजली आपूर्ति रही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 50 गांवों की बिजली आपूर्ति रही ठप
Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 31 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्र में फॉल्ट आने से रविवार को करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग 70 हजार की आबादी प्रभावित रही। देर शाम आपूर्ति बहाल हो गई।
रविवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम इसरौली और हसनपुर टांडा के पास आए फॉल्ट के कारण बसारा, टांडा निजाम अली, दशरथपुर, संदूपुर, अहिरन पुरवा, बिलौली, हजरतपुर और मझंगवा सहित लगभग 50 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कटने के तुरंत बाद ग्रामीणों ने विभाग को इसकी सूचना दी।
विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फॉल्ट का पता लगाया। तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। फॉल्ट दुरुस्त करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम आपूर्ति बहाल की जा सकी। बिजली आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।