फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Governor will hand over equipment for smart class in 40 schools

40 स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए उपकरण सौंपेंगी राज्यपाल

Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Governor will hand over equipment for smart class in 40 schools
बाराबंकी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को जिले में होंगी। वह यहां करीब एक घंटा रुकेंगी। उनके आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इसकी तैयारी एक दिन पहले रविवार को पुलिस अधिकारियों ने पूर्वाभ्यास कर परखी। वहीं मातहतों को सुरक्षा के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन

सोमवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन से दोपहर 3:55 बजे निकलकर 4:30 बजे सफेदाबाद स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी। महामहिम यहां ऑडीटोरियम में मुस्कान संस्था द्वारा आयोजित किए जाने वाले एक घंटे के कार्यक्रम में 40 परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के लिए उपकरण का वितरण अपने हाथ से करेंगी। इतना ही नहीं राजभवन के मद से कारागार में रहने वाले बंदियों व वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सुख-सुविधा के सामान भी देेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद वह 5:30 बजे सड़क मार्ग से ही लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगी। उनकी सुरक्षा में एक एएसपी, चार सीओ, 25 इंस्पेक्टर, 50 सबइंस्पेक्टर, सवा सौ सिपाही, फायर व ट्रैफिक के जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एएसपी पूर्णेंदु सिंह, मनोज पांडेय, सीओ सिटी आतिश कुमार, सीओ आफिस डॉ. बीनू सिंह, सीओ रामनगर दिनेश दूबे व सीओ हैदरगढ़ जेएन अस्थाना ने सुरक्षा व्यवस्था का पूूर्वाभ्यास किया। पुलिस फ्लिट ने लखनऊ की सीमा से राज्यपाल को रिसीव कर कार्यक्रम स्थल तक लाने का पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहे। एएसपी ने बताया कि राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास कर लिया गया है। जवानों को सुरक्षा व्यवस्था की बारीकियां बताई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed