फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Governor AnandiBen Patel said brothers will not fight over house title daughters have full rights in property

UP: राज्यपाल बोलीं- घरौनी से नहीं लड़ेंगे भाई-भाई, रुकेंगी हत्या की घटनाएं; संपत्ति में बेटियों का पूरा अधिकार

Sat, 18 Jan 2025 09:12 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Jan 2025 09:12 PM IST
सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि घरौनी से भाई-भाई नहीं लड़ेंगे। इससे हत्या की घटनाएं  रुकेंगी। संपत्ति में बेटियों का पूरा अधिकार होगा। 

विज्ञापन
Governor AnandiBen Patel said brothers will not fight over house title daughters have full rights in property
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत मिली घरौनी कई समस्याओं का निदान करेगी। विवाद के 80 प्रतिशत मामले जमीन से जुड़े होते हैं। जेलों में लोग भरे पड़े हैं लेकिन स्वामित्व कार्ड बनने से हत्या की घटनाएं रुकेंगी। भाई-भाई में विवाद नहीं होगा। जेलें खाली हो जाएंगी। आज खाना नहीं खाएंगे तो स्वास्थ्य ठीक होगा मगर घरौनी लिए बिना नहीं जाना है।

विज्ञापन


राज्यपाल शनिवार को जीआईसी ऑडिटोरियम में घरौनी वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 2007 में जब वह गुजरात में राजस्व मंत्री थीं तो स्वामित्व योजना लागू की थी। गुजरात के लोगों को इसका लाभ मिला। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से पूरे देश में स्वामित्व योजना लागू हो रही है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने लोगों से कहा कि घरौनी को संभालकर रखना। इसकी चार-पांच छाया प्रति करवा लें। उन्होंने कहा कि घरौनी में महिलाएं भी भागीदार हैं। पहले बंटवारा होता था तो उसी समय तय हो जाता था, बेटी से लिखवा लिया जाता था कि पिता की संपत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। मगर ध्यान रखें... अब बेटी भी संपत्ति में पूरी हकदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

राज्यपाल ने आगे कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। बैंक सखी, ड्रोन दीदी बनकर काम कर रही हैं। हवाई जहाज उड़ा रही हैं। बेटियां नभ, थल व जल, तीनों में परचम लहरा रही हैं। आज महिलाएं कमा रही हैं। 10 साल पहले ऐसा नहीं था।


उन्होंने दहेज उत्पीड़न व हत्या की घटनाओं पर अफसोस जताया। कहा कि बहू भी बेटी की तरह होती है। दहेज के लिए बहू को मार दिया। पूरा परिवार जेल में। इसको लेकर समाज को जागृत होने की जरूरत है और बहू को भी बेटी की तरह ही समझें तो विवाद ही खत्म हो जाएगा।

नशे में नहीं, बेटी की पढ़ाई में करें खर्च

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जीआईसी ऑडिटोरियम में मौजूद लोगों को नशा मुक्ति के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने की शपथ दिलाई। कहा कि यदि रोज 50 रुपये का नशा भी करते हैं तो बंद करें, इसे बेटी की पढ़ाई पर खर्च करें।

प्रधानमंत्री ने ग्रामीण विकास का खाका खींचा है, छूमंतर होंगे विवाद : सतीश

प्रदेश के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना शुरू हुई थी। अगस्त 2025 तक घरौनी वितरण का काम पूरा हो जाएगा। 



उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना लागू करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण विकास का खाका खींचा है। लाखों विवाद छूमंतर हो जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, एमएलसी अंगद सिंह, डीएम शशांक त्रिपाठी, एसपी दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अन्ना सुदन, जॉइंट मजिस्ट्रेट आर जगत साई आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed