{"_id":"61c8c4e17b42f1708454ad21","slug":"government-will-market-farmers-product-karandlaje-barabanki-news-lko610688350","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के उत्पाद की मार्केटिंग करेगी सरकार : करंदलाजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के उत्पाद की मार्केटिंग करेगी सरकार : करंदलाजे
विज्ञापन
बाराबंकी। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने कहा है कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार मार्केटिंग पर पूरा ध्यान दे रही है। उन्होंने कृषि को लेकर बजट का तुलनात्मक विश्लेषण करते हुए कहा कि वर्ष 2013-14 में यूपीए सरकार के समय 70 प्रतिशत किसानों के लिए 23 हजार करोड़ रुपये का बजट जारी किया था लेकिन भाजपा सरकार में इस वित्तीय वर्ष में 1.31 लाख करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की एक जरूरी मीटिंग में बाराबंकी आयीं देश की कृषि राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के लिए एक नहीं बल्कि अनेक योजनाएं चलाई गयी हैं। किसानों के लिए बजट से अलग फंड बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा है कि किसानों की आय दुगनी हो। बीते साल देश में 305 मिलियन एमटी अनाज व 325 मिलियन एमटी फल-सब्जी का उत्पादन हुआ। पहली बार कितनी अच्छी और अधिक उत्पादन वाली खेती हुई है। कोरोना के बाद भी यह उत्पादन हुआ। मंत्री ने यह भी कहा कि इस दौरान हमने निर्यात भी किया जो हमारी उपलब्धि है।
विज्ञापन
शोभा करंदलाजे ने कहा कि दूसरे देशों में कुछ चीजें पैदा नहीं होती हैं मगर उनके खाने वाले हैं। हम उन लोगों तक उत्पाद पहुंचाने का काम करेंगे तभी किसानों की आय दोगुनी हो सकेगी। किसानों की आय तभी दुगनी होगी जब उन्हें उनके उत्पाद का अच्छा मूल्य मिलेगा। सरकार फूड प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग, पैकिंग और निर्यात पर ध्यान दे रही है और इसके लिए बजट भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि बाराबंकी इस क्षेत्र में अग्रणी है। यहां मेंथा व फल-सब्जियों की खेती भी काफी होती है। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत सरकार किसानों के उत्पाद की मार्केटिंग करके उन्हें अच्छा मूल्य दिलाएगी। भाजपा सरकार ने 11 करोड़ किसानों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत 50 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
उन्होंने कहा कि किसानों का काम उत्पादन करना है जबकि सरकार की जिम्मेदारी है मार्केटिंग करना। सहकारिता के माध्यम से हम किसान संघ का गठन करके किसानों को राहत देने जा रहे हैं। मंत्री ने यह स्वीकार किया कि कोरोना विकास में बाधक बना। यह पूरे विश्व की समस्या है।
जब उनसे यह पूछा गया कि सरकार ने रात्रिकालीन कर्फ्यू लगा दिया है और शादियों में 200 लोगों की सीमा निर्धारित कर दी है लेकिन प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में रैलियों व जनसभाओं के लिए क्या गाइडलाइन है तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने इस बारे में कहा है, देखना है क्या हो सकता है। इस मौके पर जिले के सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, विजय आनंद बाजपेयी व जंग बहादुर पटेल आदि मौजूद रहे।
केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री व चुनाव में अवध क्षेत्र प्रभारी शोभा करंदलाजे ने भाजपा कार्यालय पर शनिवार को जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक में हिस्सा लिया। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में प्रवास बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को दायित्व बोध भी कराया। जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश ने अतिथियों का स्वागत किया एवं जिले की सभी विधानसभा सीटें जीतने का संकल्प दोहराया।
सांसद उपेंद्र रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत एवं मोदी योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बलबूते विधानसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। बैठक का संचालन संदीप गुप्ता ने किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी रोहित भारती, हरगोविंद सिंह, शीलरत्न मिहिर, गुरुशरण लोधी, रचना श्रीवास्तव, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, अश्वनी श्रीवास्तव व सुशील जायसवाल मौजूद रहे।