फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Government schemes should reach every person: Rahi

हर जनमानस तक पहुंचें सरकारी योजनाएं : राही

Wed, 22 Jan 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Jan 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Government schemes should reach every person: Rahi
कलेक्ट्रेट के लोक सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते प्रभारी मंत्री सुरेश रही।
बाराबंकी। प्रभारी मंत्री सुरेश राही अपने दौरे के दूसरे दिन जिले में चल रही सरकारी योजनाओं की समीक्षा और गुणवत्ता को लेकर प्रत्येक विभाग की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि गांवों को मजबूत करने के साथ ही आम जनमानस तक सरकार की योजनाएं पहुंचानी हैं। इसमें न तो लापरवाही बर्दाश्त की जाएगी और न ही गुणवत्ताहीन कार्य।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रभारी मंत्री जिला कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में सभी विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। विधायक साकेंद्र वर्मा की ओर से मुद्दा उठाने पर उन्होंने कहा कि सरकारी भवनों के शिलान्यास व लोकार्पण में जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सीएचसी की जो फर्श टूटी पड़ीं हैं उनके ठेकेदारों को सूचना देकर ठीक कराएं।
विज्ञापन

डीएसओ से सभी पात्रों को राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजनों की सूची बनाकर उन्हें पेंशन दिलवाएं। मनरेगा कार्यों का समय से भुगतान, सड़कों की मरम्मत, चाैड़ीकरण व नई सड़कें समय से पूरी की जाएं। खराब ट्रांसफार्मर और बिजली बिलों की त्रुटियां दूर हों। पौधों को बचाने के लिए प्रर्याप्त ट्रीगार्ड और तारों की बाड़ लगाई जाए। सद्भाव मंडप और खेतासराय में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण का कार्य समय पर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी दिनेश सिंह ने प्रभारी मंत्री को पौध भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमलसी अंगद कुमार सिंह, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, दिनेश रावत, सीडीओ अन्ना सुदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed