फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Government land was freed by demolishing the boundary with a bulldozer.

Barabanki News: बुलडोजर से बाउंड्री ध्वस्त कर मुक्त कराई सरकारी जमीन

Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 17 Feb 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Government land was freed by demolishing the boundary with a bulldozer.
बाराबंकी। शहर के कोठीडीह वार्ड में सरकारी बंजर भूमि पर बनाई गई बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कराकर सोमवार को जमीन मुक्त कराई गई। तहसील नवाबगंज व नगर पालिका की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई डीएम शशांक त्रिपाठी के आदेश पर की। डीएम ने तत्काल जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का आदेश कोठीडीह वार्ड के कुछ लोगों की शिकायत का संज्ञान लेकर दिया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया कि एक सभासद व उनके समर्थकों ने सरकारी बंजर भूमि पर बाउंड्रीवॉल बनाकर कब्जा कर लिया। डीएम ने एसडीएम सदर आनंद तिवारी व ईओ संजय शुक्ला को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। डीएम के निर्देश के दो घंटे के बंद प्रशासन का बुलडोजर गरजा और करीब 100 फीट लंबी चहर दीवारी ध्वस्त कर दी गई। यही नहीं नगर पालिका ने चहर दीवारी की ईटें भी मौके तुरंत उठवा ली। प्रशासन के कड़े रुख के कारण कोई भी अतिक्रमणकारी सामने नहीं आया। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसकी निगरानी की जा रही है। कब्जा करने वालों के बारे मेें जांच की जा रही है। रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed