फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Golden card made of hundred people, 45 referrals made

सौ लोगों के बने गोल्डन कार्ड, 45 किए गए रेफर

Mon, 06 Dec 2021 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Golden card made of hundred people, 45 referrals made
बाराबंकी। अस्पतालों मेें रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान मेले में आने वाले करीब सौ लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए तो हालात गंभीर पाए जाने पर 45 मरीजों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

रविवार को जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 1702 मरीज देखे गए। इनमें महिला मरीजों की संख्या 733 तो पुुरुष मरीजों की संख्या 678 और बच्चों की संख्या 291 रही। टिकैतगंज, सेठमऊ और सुढ़ियामऊ अस्पताल में दवा लेने वाले मरीजों की भीड़ देखने को मिली। यहां पर सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार के आए। इसके अलावा सांस रोग से पीड़ित मरीजों को भी मौजूद चिकित्सकों द्वारा देखा गया और उनकी जांच कराने के बाद दवाएं दी गई।
विज्ञापन

सेठमऊ निवासी रामभरोसे ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह खांसी से परेशान हैं। तमाम इलाज करने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिल पाया। साढ़ेमऊ निवासी राधिका ने बताया कि वह चार दिन से बुखार से पीड़ित है, निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी बुखार नहीं उतर रहा है। इस पर मेले में मौजूद चिकित्सकों द्वारा जांच कराई गई और जांच रिपोर्ट देखने के बाद दवाएं देते हुए कहा गया कि तीन दिन बाद अस्पताल आकर एक बार और दिखा लेना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि 57 अस्पतालों में आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को करीब 1702 मरीज देखे गए। इस दौरान सौ लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए और 45 मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed