फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Golden card made of 85 people, five patients referred

85 लोगों के बनाए गए गोल्डन कार्ड, पांच मरीज रेफर

Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Golden card made of 85 people, five patients referred
बाराबंकी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर करीब 1908 मरीज देखे गए। इस दौरान पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जबकि पात्र पाए गए 85 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। ठंड के बावजूद अस्पतालों में मरीजों की लाइन लगी रही। सभी अस्पतालों में करीब 1908 मरीज देखे गए। इस दौरान पांच मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया जबकि पात्र पाए जाने पर 85 लोगों के आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम व बुखार के साथ ही सांस रोग के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। टिकैतगंज पीएचसी पर दवा लेने आए रामकुमार, देवकी, प्रवेश और बिहारी ने बताया कि वे तीन दिनों से बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाया गया लेकिन कोई सुधार नहीं पर मेले में दवा लेना आना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों ने उन्हें देखकर पहले जांच कराई और फिर दवाई दी। सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि मेले में करीब 1908 मरीज देखे गए। इनमें से पांच लोगों को रेफर किया गया जबकि 85 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed