फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   godown check

गोदाम की जांच में कम मिला अनाज, फटी थी कई बोरियां

Sun, 22 May 2022 01:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
godown check
सूरतगंज। कोटेदारों को अनाज न दिए जाने की शिकायत पर एसडीएम रामनगर तान्या सिंह ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ विपणन गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान खामियां मिलने पर स्टॉक रजिस्टर कब्जे में लेते हुए तहसीलदार को जांच के आदेश दिए थे। एसडीएम के आदेश पर हुई जांच में गोदाम में बोरियां फटी पाए जाने और रखरखाव सही ढंग से न पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए गये।
विज्ञापन

विपणन शाखा के गोदाम से कोटेदारों को रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराने के बाद भी अनाज न दिए जाने की शिकायत हुई थी। इसकी जांच के लिए एसडीएम रामनगर ने शुक्रवार को पुलिस बल के साथ गोदाम पर छापा मारा था। इस दौरान खामियां पाए जाने पर एसडीएम ने स्टॉक रजिस्टर को कब्जे में लेते हुए तहसीलदार को जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शनिवार को तहसीलदार ने गोदाम पहुंच जांच की तो पांच बोरी गेहूं और दो बोरी चावल कम पाया गया। इसके अलावा कई बोरियां फटी पाई गई तथा अनाज का रखरखाव सही ढंग से नहीं किया जा रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए सुधार के आदेश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि गोदाम की जांच में कुछ कमियां मिली हैं जिन्हें सुधार के निर्देश गोदाम प्रभारी को देते हुए पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed