फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   gm visit

रेलवे के जीएम ने किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार

Sat, 06 Mar 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
gm visit
बाराबंकी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को बुढ़वल और सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर जहां फटकार लगाई वहीं बेहतर कार्य करने वाले 21 लोगों को पुरस्कार के देकर सम्मानित भी किया। इसी बीच पहुंचे क्षेत्रीय विधायक और ग्रामीणों ने अपनी मांगों का ज्ञापन जीएम को सौंपा जिस पर जीएम ने समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रामनगर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने बुढ़वल रेलवे स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण किया। जीएम ने रेलवे स्टेशन पर कराए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति को देखा तो खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश भी दिए। जीएम ने यहां पर अधीक्षक कार्यालय, आईपीएस रूम, प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साथ में मौजूद डीआरएम मोनिका अग्निहोत्री ने निरीक्षण के दौरान अच्छा कार्य करने वाले 21 लोगों को जीएम के हाथों पुरस्कार दिलाकर सम्मानित भी कराया।
विज्ञापन

सूरतगंज प्रतिनिधि के अनुसार, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अन्य अधिकारियों के साथ शाम करीब पौने पांच बजे सुढ़ियामऊ रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर मिली खामियों पर संबंधित को फटकार लगाते हुए सुधार के निर्देश दिए। जीएम ने अधीक्षक कार्यालय के साथ रिले रूम पहुंचकर सेफ्टी रिकार्ड को भी देखा और यात्री प्रतीक्षालय, आईपीएस रूम, प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया व रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही परिसर के बाहर की साफ सफाई का हाल देख आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर एसके पांडेय, अनिल कुमार सिंह, एससी प्रसाद, आरके यादव, तनुजा पांडेय, एके मिश्रा, एके शुक्ला, अतुल कुुमार, एसएन साह, एके पांडेय, रीता हेमराजानी, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विधायक ने ज्ञापन सौंप ट्रेनों के ठहराव की मांग की
विधायक शरद अवस्थी ने रेलवे के जीएम से भेंटकर एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कई ट्रेनों के ठहराव की मांग की। कहा कि यहां पर देश के कोने-कोने से महादेवा व कोटवाधाम में दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं जो ट्रेनों के ठहराव न होने के कारण यहां पर उतर नहीं पाते हैं।

यदि यहां पर इंटरसिटी एक्सप्रेस, काठगोदाम एक्सप्रेस का ठहराव होने लगे तो यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इस दौरान जीएम ने निर्मित पार्क का उद्घाटन भी किया और पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि नौ मार्च से पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी है। विधायक के साथ ही ग्रामीणों ने जो मांग पत्र सौंपा है उसका हर हाल में समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed