फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girls took charge of education and security

Barabanki News: बालिकाओं ने संभाली शिक्षा और सुरक्षा की कमान

Sat, 27 Sep 2025 10:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 Sep 2025 10:02 PM IST
विज्ञापन
Girls took charge of education and security
बाराबंकी। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार का दिन बालिकाओं के नाम रहा। इस अवसर पर कई जगहों पर महिला सुरक्षा और सम्मान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। बालिकाओं ने शिक्षा व सुरक्षा व्यवस्था की कमान भी संभाली। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा नैना घोस ने जहां जिला विद्यालय निरीक्षक की कुर्सी संभाली वहीं संजना ने कोठी थाने की कोतवाल बन कर महिलाओं की फरियाद सुनी।
विज्ञापन

डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कक्षा 12 की छात्रा नैना घोष को अपनी कुर्सी पर बैठाने से पहले गुलदस्ता देकर स्वागत भी किया। उन्होंने नैना को जिले के माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं राजकीय जिला पुस्तकालय अध्यक्ष की कुर्सी छात्रा अल्पना यादव को सौंपी गई। दोनों ही छात्राओं ने कार्यालय के पटल का निरीक्षण कर कामकाज की बारीकियों को समझा। इसके बाद दोनों ने अपने अनुभव सांझा करते हुए भविष्य में इस कुर्सी को पाने के लिए कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

कोठी थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने शुक्रवार निजी विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा संजना को अपनी कुर्सी पर बैठाया। संजना के सामने पारिवारिक विवाद के दो मामले आए। दोनों मामलों में उन्होंने पक्षकारों के बीच सुलह कराकर समस्या का निस्तारण कराया। इसके बाद संजना ने थाना परिसर का निरीक्षण कर आरक्षी बैरक, थाने की साफ-सफाई व्यवस्था और ड्यूटी रजिस्टर की बारीकियों को भी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
देवा। कोतवाली देवा के बहुउद्देशीय हाल में मिशन शक्ति के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभा इंटर कालेज भयारा मार्ग, राजकीय बालिका इंटर कालेज, प्रतिभा शिक्षा निकेतन नरैनी और वारसी इंटर कालेज की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण पर निबंध लिखा। इस दौरान प्रश्नोत्तरी भी हुई। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा संजू, अनामिका, गीतांजलि, एकता, सोनी और राधा को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed