{"_id":"6488c4844fe7304024095374","slug":"girls-mutilated-body-found-in-bushes-barabanki-news-c-13-1-286743-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झाड़ियों में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झाड़ियों में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव
Wed, 14 Jun 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
रामसनेहीघाट(बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में संदिग्ध हालात में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़ने लगा था और इसमें से दुर्गंध आ रही थी। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस फोटो प्रसारित कर पहचान की कोशिश में जुटी है। ग्रामीण दुष्कर्म और हत्या की आशंका जता कर रहे हैं।
रामसनेहीघाट से हैदरगढ़ जाने वाली सड़क के किनारे टड़िया गांव के पास मंगलवार को ग्रामीणों को दुर्गंध महसूस हुई। कुछ ही देर में पता लग गया कि किसी युवती का शव पड़ा है। यह खबर फैलते ही टड़िया के साथ पड़ोस के हरीलालपुरवा व अन्य गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। दुर्गंध इतनी तेज थी कि वहां खड़े होना मुश्किल था। ग्रामीणों से सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।
शव 15 दिन से अधिक पुराना व करीब 25 से 30 साल की युवती का था। बुरी तरह से सड़ चुके शव को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। करीब दो तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी ग्रामीण शव का पहचान नहीं कर सके। पुलिस ने शव को निर्धारित 72 घंटे तक के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका की फोटों जिले व आसपास के जिलों की पुलिस के पास भी भेजे गए हैं। गुमशुदगी के मामलों को भी खंगाला जा रहा है। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के साथ ही अवशेषों को जांच के लिए प्रयोगशाला भी भेजा जाएगा।