फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl's body found hanging

Barabanki News: प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 26 Jan 2024 03:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 26 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाली युवती का शव संदिग्ध हालात में घर में फंदे पर लटका मिला। तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी पुलिस ने बरामद किया है, जिसमें संतान न होने का जिक्र किया गया है। उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के सिहाली गांव निवासी माता प्रसाद की पुत्री रूपरानी (22) ने तीन वर्ष पूर्व प्यारेपुर गांव निवासी मोहित से प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ में ही रह रहे थे। बुधवार की रात रूपरानी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुुंचे भाई सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की पिटाई करने के बाद हत्या कर शव को फंदे से लटकाकर आत्महत्या दर्शाया जा रहा है। बहनोई मोहित ने बहन की हत्या की है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद जांच शुरू की तो तीन पन्ने का सुसाइड नोट मिला। ग्रामीणों का कहना है कि कोई संतान न होने से रूपरानी परेशान रहती थी। फतेहपुर कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखावट स्पष्ट नहीं है। संतान न होने का जिक्र किया गया है। जांच कराई जा रही है। भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed