फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Girl died due to food poisoning, 54 sick

फूड प्याजनिंग से बालिका की मौत, 54 बीमार

Thu, 26 Nov 2020 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
Girl died due to food poisoning, 54 sick
सूरतगंज (बाराबंकी)। तिलक समारोह में खाना खाने के बाद करीब 54 लोग फूड प्वॉयजनिंग की चपेट में आ गए। हालत बिगड़ने पर परिवारीजन एक बालिका को सीएचसी रामनगर लेकर गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीएचसी सूरतगंज से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी।
विज्ञापन

रामनगर क्षेत्र के सेमरायं गांव निवासी रघुनाथ सिंह के बेटे विनय सिंह का मंगलवार को तिलक था। इस कार्यक्रम में गांव के ज्यादा से ज्यादा लोगों ने खाना खाया। खाना खाने के बाद बुधवार से लोगों की हालत बिगड़ने लगी। निहारिका (9) पुत्री रविंद्र प्रताप सिंह की हालत बुधवार को ज्यादा खराब होने पर परिवारीजन पहले निजी चिकित्सक के पास लेकर गए लेकिन हालत में सुधार न होने पर सीएचसी रामनगर लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं संदीप (29), यस (16), शिवानी (26), रवि (28), सागर (62), खुशी (12), ज्योति (50), रामसागर (76), नितिन (12), विनोद (46), भानु (62), गुड़िया (32), शिवानी (12), अभिनव (6), अलका (32), शुभी (14), शिवम (20), अनुष्का (5), दीपक (40), विमल (35), ओम प्रकाश (50), सुभद्रा (36), ज्योति (35), विनय (55), सुख सिंह (4), ब्रहा कश्यप (17), अंकुर सिंह (32), महक (14), अमित (33), सोनू (12), पप्पू (45), ब्रह्म (35), सोनाली (8), इंद्रकुमार (55), हरिनारायण (72), मानवी (2), दीपाली (16), मीरा (46) समेत करीब 54 लोग फूड प्वॉयजनिंग की चपेट में आ गए और उल्टी-दस्त शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आशीष सिंह ने बताया कि पहले तो इन लोगों ने निजी चिकित्सकों से इलाज कराया लेकिन सुधार न होने पर गुरुवार को सीएचसी सूरतगंज पर इसकी सूचना दी गई। वहां से आई चिकित्सकों की टीम पीड़ितों का उपचार कर रही है। सीएचसी सूरतंगज अधीक्षक डॉ. राजर्षि त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिलते ही चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेज पीड़ितों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर करीब 54 लोगों में दवाओं को वितरण कराया गया है।
सेमराय निवासी अवधी कवि के रूप में विख्यात हो रहे कवि विकास बौखल के बेटे सोनक (17) बेटी खुशी (14) की फूड प्वॉयजनिंग की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर दोनों बच्चों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि रामनगर क्षेत्र के सेमरायं गांव में फूड प्वॉयजनिंग से बालिका की मौत होने तथा 54 लोगों के बीमार होने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही सीएचसी सूरतगंज के अधीक्षक समेत सात चिकित्सकों की टीम को पीड़ितों का उपचार करने के लिए मौके पर भेजा गया है। बालिका की मौत की जांच कराई जा रही है अन्य लोगों की हालत में पहले की अपेक्षा काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed