{"_id":"66a1678575e5344ca3088d24","slug":"gift-to-lawn-tennis-players-new-court-being-built-barabanki-news-c-315-1-brp1004-121235-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: लॉन टेनिस के खिलाड़ियों को सौगात, बन रहा नया कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: लॉन टेनिस के खिलाड़ियों को सौगात, बन रहा नया कोर्ट
Thu, 25 Jul 2024 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 25 Jul 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के लॉन टेनिस खेलने वाले खिलाड़ियों को जल्दी केडी सिहं बाबू स्पोर्ट स्टेडियम में एक लॉन टेनिस कोर्ट की सौगात मिलेगी। इसके लिए वॉलीबॉल कोर्ट के स्थान पर अब लॉन टेनिस कोर्ट बनेगा। जिलाधिकारी के निर्देशन में डूडा विभाग द्वारा लॉन टेनिस कोर्ट बनाने के लिए यहां पहले से बने वॉलीबॉल कोर्ट को हटाने का काम बुधवार से शुरू हो गया। इसके साथ ही खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बैडमिंटन कोर्ट के बगल में एक कैंटीन कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा।
लॉन टेनिस कोर्ट बन जाने के बाद जिले में इस खेल के शौकीन खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को आसानी से निखार सकेंगे। जिलाधिकारी की तरफ से की गई पहल के बाद स्टेडियम में डूडा विभाग द्वारा सीसी मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। इसके बाद जल्दी ही लॉन टेनिस कोर्ट व कैंटीन कैफेटेरिया बनाने का कार्य भी शुरू होगा। इसके लिए स्टेडियम के मैदान में सालों से जर्जर पड़े वॉलीबॉल कोर्ट को कूडा घर के पास विस्थापित कर उसके स्थान पर नए लॉन टेनिस कोर्ट को बनाया जाएगा। स्टेडियम को सुंदर बनाने के लिए चल रहा सीसी रोड का निर्माण कार्य भी इसी सप्ताह पूरा हो जाने की उम्मीद है। जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव ने बताया कि स्टेडियम के जीर्णोंद्धार के बाद जिले की खेल प्रतिभाओं को विभिन्न प्रकार के खेलों की सुविधा स्टेडियम में मिल सकेगी।