फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Ghaghra crosses red mark, stirred

घाघरा ने पार किया लाल निशान, हड़कंप

Mon, 31 Jul 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 31 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra crosses red mark, stirred
घाघरा का बढ़ा पानी - फोटो : अमर उजाला
 घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचने से तराई बेल्ट के गांवों में हड़कंप मच गया है। लगातार नेपाल से छोड़े जा रहे पानी से घाघरा के किनारे बस कई गांवों को बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। रामनगर तहसील के कई गांवों में घाघरा का पानी घुसने लगा है। जिससे ग्रामीण पलायन की तैयारी में जुटे है।  घाघरा का जलस्तर बढ़ने से प्रशासनिक अमला भी अलर्ट किया।  
विज्ञापन

       
सोमवार को घाघरा का जलस्तर एल्गिन ब्रिज पर 106.376 रहा। जो खतरे के निशान से 30 सेंटी ऊपर था। सोमवार को घाघरा एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से बढ़ती रही। वहीं लगातार नेपाल से छोड़ा जा रहा पानी सोमवार को भी 1.57 लाख क्यूसेक छोड़ा गया। जिसके बाद घाघरा की तराई में बसे गांव बाढ़ के घिरने लगे है।
विज्ञापन


पहले से बाढ़ प्रभावित सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट तहसील के नाउनपुरवा, चरपुरवा, नयापुरवा, बेहटा, रायपुर मांझा, परसावल, नैपुरा, कमियार, कोयलावर, ढ़ेमा, गुनौली, टिकरी, मल्दहा व गढ़ी आदि गांवों में और अधिक जलभराव हो गया है। इन गांवों में तो एक पखवारे से अधिक समय से पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बंधे पर गुजारा कर रहे बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं और बढ़ गई है। जलभराव के कारण इन गांवों के लोगों के आवागमन के रास्ते बंद हो गए है। मगर, घाघरा के बढ़ रहे जलस्तर रामनगर तहसील के कंचनापुर, कोरिनपुरवा, जमका व खुज्जी गांवों के किनारे तक पानी पहुंच गया है। बाढ़ का पानी देख ग्रामीण पलायन को लेकर सामान समेटने लगे है।        


पिछले दिनों घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटी ऊपर पहुंचने से जहां कंचनापुर गांव के पास कटान शुरू हो गई थी तो कोठरी गौरिया गांव के पास रानीमऊ-अलीनगर बांध को भी खतरा था जिसके बाद बाढ़ के अधिकारियों ने कटर को मजबूत करने का काम कराया था। इस संबंध में एडीएम अनिल कुमार सिंह का कहना है कि लगातार नेपाल से छोडे़ जा रहे पानी से घाघरा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में बाढ़ क्षेत्र के एसडीएम को अलर्ट कर दिया गया है। एल्गिन चरसड़ी बांध कटे होने के कारण अधिकांश पानी उधर जाने के कारण रानीमऊ-अलीनगर आदि बांध को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed