फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Get the system fixed soon: ASP

जल्द दुरुस्त कराएं व्यवस्था : एएसपी

Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Get the system fixed soon: ASP
सूरतगंज (बाराबंकी)। विधानसभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आने वाले अर्द्धसैनिक बल के जवानों के ठहराने को लेकर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने अपने मातहतों के साथ स्कूलों का निरीक्षण किया। वहां पेयजल, बिजली व शौचालय आदि की व्यवस्थाएं देखीं। कमियां दिखने पर जल्द सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पांचवें चरण में 27 फरवरी को जिले में मतदान होना है। सुरक्षा को लेकर बाहर से आने वाले जवानों को कहां ठहराना है तथा ठहराने वाले स्थान पर स्वच्छ पेयजल, प्रकाश व शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं अथवा नहीं, इसका सच जानने के लिए रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने सीओ फतेहपुर योगेंद्र कुमार के साथ कस्बे स्थित बीआरजी पब्लिक इंटर कॉलेज व राजकीय इंटर कॉलेज का भ्रमण किया।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों विद्यालयों का हाल देखा और कमियां दिखने पर सुधार के निर्देश दिए। एएसपी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिले में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों को बुलाया जाएगा। उन्हें विद्यालयों में ठहराने के लिए यहां मौजूद मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राम किशन राना, चौकी इंचार्ज पशुपतिनाथ तिवारी सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed