फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gdia distributaries chopped, soaked harvest of 200 acres

गदिया रजबहा कटा, 200 बीघा फसल डूबी

Sun, 04 Dec 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 04 Dec 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Gdia distributaries chopped, soaked harvest of 200 acres
गदिया रजबहा कटा, 200 बीघा फसल डूबी - फोटो : अमर उजाला
गदिया रजबहा रविवार की भोर कट जाने से कई किसानों की करीब दौ सौ बीघा गेहूं व सरसों की हाल ही में बोई गई फसल बर्बाद हो गई। जिससे इन किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि सिंचाई विभाग ने नहर की पटान करा दी है। किसानों का कहना है कि पूरी रजबहा की सफाई नहीं होने से गदिया गांव के पास रजबहा उफना कर कट गया। इससे किसानों का काफी नुकसान हुआ है। अब प्रभावित किसानों को फिर से बोआई करनी होगी लेकिन इसके लिए पैसे नहीं है।
विज्ञापन


नोट बंदी के बाद किसान रबी की फसल की बोआई के लिए बीज व खाद के लिए मारामारा घूम रहा था। किसानों ने जैसे तैसे उधार बाड़ी लेकर गेहूं व सरसों की बोआई की। ऐसे सिंचाई विभाग की लापरवाही किसानों पर भारी पड़ रही है। गदिया गांव के पास रविवार की भोर करीब 3 बजे गदिया रजबहा 15 फिट की लंबाई में कट गया। जिससे खेतों में पानी भर गया। किसानों की माने तो करीब दौ सौ बीघा गेहूं व सरसों की फसल प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


प्रभावित किसानों में कुंवारे, रामसेवक, विजय वर्मा, गुल्ले वर्मा, रामबहादुर यादव, मुकेश कुमार, बालगोबिंद, मुनेश्वर, रमेश वर्मा, छोटी गौतम आदि प्रभावित हैं। किसान व भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत सैनी, रामबरन वर्मा, दीपू, संदीप व उमेश चंद्र लाला आदि ने बताया कि नित्य क्रिया के लिए खेत की ओर गए किसानों ने खेतों में पानी भरा देखा तो रजबहा के कटने की जानकारी हुई। इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी गई। जिसके बाद रजबहा का पानी बंद कराया गया। घंटों बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कटान की पटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कुंवारे, रामसेवक, बालगोविंद, मुनेश्वर आदि ने बताया कि अभी हाल ही में गेहूं व सरसों की बोआई की गई थी। पौध निकली ही थी। लेकिन खेतों में पानी भर जाने से पूरी फसल बर्बाद हो गई है। अब किसानों को फिर से फसल की बोआई करनी होगी। खेतों के सूखने का इंतजार करना होगा। बैंक से पैसा निकल नहीं पा रहा है। ऐसे में फिर से फसल की बोआई से प्रभावित किसानों की कमर ही टूट जाएगी। 

सिंचाई विभाग ने बरती लापरवाही
किसानों ने बताया कि गदिया रजबहा की लंबाई करीब 17 किमी है। इससे करीब पचास गांवों के किसानों को लाभ मिलता है। लेकिन सिंचाई विभाग द्वारा हालही में रजबहा का सफाई अभियान चलाया। जबरी गांव के पास रजबहा के हेड से परशुरामपुरवा तक ही रजबहा की सफाई कराई गई। इसके बाद करीब 9 किमी तक मौथरी तक इसकी सफाई नहीं कराई गई। जिसके चलते रजबहा उफना गया और रजबहा कट गई जिससे किसानों की पूरी फसल बर्बाद हो गई।  


गदिया रजबहा के कटने का मामला संज्ञान में आया था। जानकारी मिलते ही नहर का पानी बंद करा दिया गया था। रविवार की सुबह कर्मचारियों को भेजकर जहां पर नहर कटी थी उसे सही करा दिया गया है। -राजनाथ सिंह यादव, अधिशासी अभियंता सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed