फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gave three divorces for bike and cash, report on four

Barabanki News: बाइक और नकदी के लिए दिया तीन तलाक, चार पर रिपोर्ट

Mon, 15 Dec 2025 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gave three divorces for bike and cash, report on four
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने लखनऊ निवासी पति व ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शहर के बेगमगंज निवासी रुख्सार ने शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह 26 अप्रैल 2019 को लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र के निवासी असलम के साथ हुआ था। शादी में मायके पक्ष ने हैसियत से बढ़कर दान दिया, लेकिन पति असलम, ससुर हारून, सास रजिया और देवर इमरान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि ससुरालीजन बाइक, ढाई लाख रुपये नकद और अतिरिक्त जेवरात की मांग करने लगे।
विज्ञापन


दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। कई बार उसे भूखा रखकर कमरे में बंद कर दिया गया। विवाह के बाद दो बच्चों का जन्म भी हुआ मगर ससुरालियों का रवैया नहीं बदला। 12 जुलाई 2025 को पिटाई कर पति असलम ने तीन तलाक दे दिया। शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed