बाराबंकी में है गंगा जमुनी तहजीब की परंपरा - डीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को आयोजित जिला शांति समिति की बैठक में सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। कहा कि बाराबंकी जनपद मेें गंगा-जमुनी तहजीब की रवायत रही है। यह परंपरा कायम रहनी चाहिए। पुलिस लाइन परिसर में आयोजित बैठक में मिश्र ने गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक धर्मगुरुओं से रमजान व ईद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राय मशविरा किया। इस दौरान कई ने समस्याएं बताईं। सुरेश गौतम, कपिल देव वर्मा, सहाव खालिद, इजहार हुसैन, शिवकरन वर्मा, केदार बख्श सिंह आदि ने विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सफाई सहित अन्य समस्याओं को रखा और रोस्टर अनुसार विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की। इस पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि रोस्टर के मुताबिक विद्युत आपूर्ति की जाए। रोस्टर आम जन मानस की जानकारी में होना चाहिए कि विद्युत आपूर्ति का समय क्या है। जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति, गांवों एवं कस्बों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने को डीपीआरओ व ईओ को निर्देश दिए। जिस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से ईद सहित सभी धर्मों के त्यौहारों को मिलजुल कर मनाने की अपील करते हुए कहा कि आपसी प्रेम सौहार्द बना रहने से जनपद, समाज एवं देश की तरक्की होगी। समाज खुशहाल रहेगा। एसपी अब्दुल हमीद ने कहा कि ईद के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं सांप्रदायिक खुशी कायम रखने को पुलिस की पूरी तैयारी है। इस अवसर पर एडीएम हरिकेश चौरसिया, एएसपी कुवंर ज्ञानजंय सिंह, सीएमओ डॉ रवीन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
आपदा कोष में आठ लाख दिए
बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री आपदा कोष में आठ लाख रुपये का चेक सौंपा। यह रकम पुलिस कर्मियों के एक दिन के वेतन से जुटाई गई।
राहत वितरण जारी
बाराबंकी। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने बैठक में बताया कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों के लिए राहत वितरण कार्य जारी है। मुआवजे के एवज में 102 करोड़ की मांग शासन से की गई थी। 21 करोड़ 35 लाख आवंटित हुए थे। उसे वितरित कर दिया गया है। 5 करोड़ और शासन से मिला है। उसका वितरण कराया जा रहा है।