फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang rape of student, five accused arrested

Barabanki News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 25 Feb 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Gang rape of student, five accused arrested
बाराबंकी। फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग पढ़ने आई कक्षा नौ की छात्रा को एक युवक बहाने से बाग में ले गया और फिर यहां पहुंचे चार अन्य युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। छात्रा की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को दबोच लिया है।
विज्ञापन



फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा नाै की छात्रा 22 फरवरी को गांव से करीब तीन किमी दूर कोचिंग सेंटर आई थी। छात्रा के अनुसार यहां पहुंचा इसरौली गांव का राजू उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर क्षेत्र के डमौरा गांव में सूनसान स्थान पर स्थित बाग में ले जाकर दुष्कर्म करने लगा। इसी दौरान यहां डमौरा गांव निवासी महेश, अजय, हेमराज, राजकुमार पहुंच गए।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाते हुए वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद बदहवास हालत में घर पहुंची छात्रा वीडियो वायरल होने के डर से घुटती रही। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने की चर्चा फैली तो छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा को लेकर परिजन फतेहपुर कोतवाली पहुंचे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस सक्रिय हुई। शनिवार की दोपहर तक पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ फतेहपुर डीके सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पूर्व नियोजित थी घटना, ग्रामीणाें में आक्रोश
इसरौली (बाराबंकी)। छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना पूर्व नियोजित थी। पुलिस की प्राथमिक जांच में ऐसा सामने आया है। बताते हैं कि बाग में अचानक पहुंचे चारों आरोपी राजू के साथी हैं। इन लोगों ने पहले ही प्लान बना लिया था कि क्या करना है। फिलहाल पुलिस पांचों से पूछताछ के बाद विवेचना जल्दी से पूरी कर आरोप पत्र दाखिल करने की कोशिश में लगी है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed