फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gang of thieves exposed, four arrested

चोरों के गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Gang of thieves exposed, four arrested
बाराबंकी। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों की नकदी व जेवर बरामद किया। पुलिस लाइन सभागार में एएसपी डॉ. अखिलेश नरायण सिंह ने सर्विलांस/स्वाट व थाना रामनगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा किए गए वर्क आउट की जानकारी दी।
विज्ञापन

एएएसपी ने बताया कि पुलिस ने राम कुमार उर्फ बाबा, मनीष कुमार व सुनील कुमार निवासी बेहड़ा खेमकरन थाना बड्डूपुर व कुलदीप यादव निवासी जयरामपुर थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया। इनके पास से सोने-चांदी के जेवरात, फूल का बटुआ, तीस लीटर मेंथा आयल, 95 हजार 300 रुपये व कार बरामद किया गया।
विज्ञापन

इन सभी ने पूछताछ में बताया कि उनका एक गिरोह है जो जनपद बाराबंकी, सीतापुर व आसपास के जनपदों के अलग-अलग क्षेत्रों में रात के समय घरों में सेंध काटकर व दीवार फांदकर चोरी करता है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि रामनगर, मसौली, सफदरगंज, सतरिख, बड्डूपुर, घुंघटेर, फतेहपुर व मोहम्मदपुरखाला में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया। रामनगर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यह गिरोह कई महीनों से सक्रिय था। 14 घटनाओं का वर्क आउट हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed